लालगंज: आईएएस बने पुष्पराज सिंह, लालगंज में जश्न का माहौल, क्षेत्रवासियों ने इसे गौरव का क्षण बताया
भारत सरकार के कार्मिक लोक शिकायत पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी राज्य सिविल सेवा (एसएससी) चयन सूची में लालगंज तहसील क्षेत्र के पुष्पराज सिंह का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस)के लिए चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। चयन सूची में उन्हें तीसरा स्थान मिलने के बाद लोगों ने बुधवार दोपहर बाद 1:00 बजे एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।