खानपुर: खानपुर कस्बे में स्थित वृद्ध आश्रम का औचक निरीक्षण अतिरिक्त जिला व सेशन न्यायाधीश शशि गजराना द्वारा किया गया
खानपुर कस्बे में स्थित वृद्ध आश्रम का अतिरिक्त जिला सेशन न्यायाधीश शशि गजराना द्वारा आज गुरुवार को शाम 4:00 बजे के लगभग औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने 18 वृद्ध जनों की हाजिरी रजिस्टर में लगी होने पर 13 वृद्ध जनों के ही मौजूद पाए जाने पर केयरटेकर को उपस्थित लोगों की हाजिरी ही रजिस्टर में लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी कर्मचारी मौजूद रहे ।