बटियागढ़: गूगरा कलां गांव में वन विभाग की कार्रवाई, अवैध पत्थर परिवहन करते ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी
हटा वन परिक्षेत्र अधिकारी ऋषि तिवारी के नेतृत्व में वन अमले ने बटियागढ़ ब्लॉक के गूगरा कला गांव में अवैध रूप से पत्थर परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी वन भूमि से अवैध रूप से परिवहन करते रहवासी इलाके में आ रही ट्रैक्टर ट्राली में कोई दस्तावेज नहीं पाए जाने पर वन विभाग द्वारा आज शनिवार शाम उक्त ट्रैक्टर को जप्त कर देर शाम बटियागढ़ थाना में रखा गया