जहानाबाद: पुलिस टीम पर हमला, ट्रक से दबकर महिला की मौत पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा - SDPO मनीष चंद्र चौधरी
जहानाबाद शकूराबाद मुख्य मार्ग पर बभना के पास एक तेज रफ़्तार ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया जिसमें सवार शकूराबाद थाना क्षेत्र के चिक्सौरा गांव के एक दंपति में से पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पति का इलाज जारी है। मृतका अपने पति के साथ बाईक पर सवार होकर पटना एग्जाम देने गई थी और लौटने के दौरान यह घटना घटी।