बक्सर: ज्ञान भारतम मिशन: प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण पर डीएम ने दी जानकारी, हर प्रखंड में बनेंगे दो सर्वेक्षक
Buxar, Buxar | Apr 12, 2026 पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण के लिए भारत सरकार के फ्लैगशिप "ज्ञान भारतम मिशन" के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में सीताराम उपाध्याय संग्रहालय में जानकारी दी गई। डीएम ने बताया कि जिले में मठ, मंदिर, पुस्तकालय व निजी संग्रहकर्ताओं के पास मौजूद न्यूनतम 75 वर्ष प्राचीन, कागज, भोजपत्र, ताड़पत्र को संरक्षित किया जाएगा।