उचेहरा: शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान महिला बच्चों के साथ पहुंची उचेहरा थाना, कार्रवाई की मांग।
उचेहरा पति की लगातार प्रताड़ना और मारपीट से परेशान एक महिला अपने बच्चों के साथ उचेहरा थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।फरियादी वंदना चौधरी ने बताया कि उसका विवाह बिसिंहपुर तहसील के बेरहना गांव में हुआ था। आरोप है कि उसका पति शराब पी कर मारपीट कर घर से बाहर निकाला था।