सुजानगढ़: सुजानगढ़ में जनगणना कर्मियों का सम्मान, सुपरवाइजर को ₹5100 का इनाम दिया गया
सुजानगढ़। मंगलवार को तहसील कार्यालय में एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा और तहसीलदार गिरधारीलाल पारीक ने जनगणना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया। पहले चरण में 100% स्व गणना कर चूरू जिले में प्रथम रहे सुपरवाइजर धर्म सिंह मीणा को 5100 रुपये दिए गए।