मुगलसराय: डीडीयू मंडल में नए डीएमई की कार्यशैली पर कर्मचारियों में नाराजगी, रोस्टर को लेकर विवाद उत्पन्न
आज मंगलवार दोपहर 12 बजे डीडीयू मंडल के वैगन केयर सेंटर की सिक लाइन में नए डीएमई की कार्यशैली को लेकर। ड्यूटी रोस्टर को लेकर डीएमई और कर्मचारियों के बीच नाराजगी जताते हुए नोकझोंक हुई। डीएमई ने देर से आने वालों पर कार्रवाई की बात कही, जबकि कर्मचारियों ने 8 से 5 बजे का रोस्टर या ओवरटाइम की मांग की। नारेबाजी और विवाद के बावजूद कोई समाधान नहीं निकल सका।