मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मिनी मेट्रो का चालक हुआ गंभीर रूप से घायल
मझोला थाना क्षेत्र में प्रकाश नगर चौराहे पर एक तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने सवारियों से भरी मिनी मेट्रो को टक्कर मार दी। घटना में सवारी और चालक घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल चालक की पत्नी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।