जमुई: बास्कीटांड़ के पास शराब के नशे में धुत युवक ने पुलिस वाहन को रुकवाया, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Jamui, Jamui | Jul 26, 2024 बास्कीटांड़ गांव के पास शराब के नशे में धुत युवक ने पुलिस वाहन को रुकवाया। उसके बाद पुलिस ने युवक को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। कागजी प्रक्रिया पूरी कर गिरफ्तार युवक को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराने के बाद कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया और जेल भेज दिया गया है।