मुगलसराय: अलीनगर थाना क्षेत्र में युवती ने अपने चचेरे भाई पर दुष्कर्म का लगाया आरोप, आरोपी किया गया गिरफ्तार
अलीनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने ही चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसके बाद परिजनो ने मामले की सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। सोमवार दोपहर 12 बजे को पुलिस की ओर से बताया गया कि मामले में युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।