शाहजहांपुर: रोजा के बंतारा के पास स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलटी, 2 बच्चे घायल, 8 बच्चे सुरक्षित, मौके पर मची चीख-पुकार
दरअसल लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर एक स्कूल वैन पलट गई। यह हादसा रोजा थाना क्षेत्र के बंतारा के पास हुआ। वैन में सवार दस स्कूली बच्चों में से दो मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि आठ बच्चे सुरक्षित रहे। हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। लखीमपुर जिले के जीबीगंज से दस स्कूली बच्चों को लेकर एक मारुति वैन शाहजहांपुर के एक स्कूल जा रही थी।