बिलासपुर: बारिश से किसानों के चेहरे खिले,उमस भरी गर्मी से आमजन को मिली राहत
दिनांक 3 जुलाई 2026 समय लगभग सुबह 6:30 बजे देखने को मिला कि बिलासपुर तहसील क्षेत्र में हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।समय पर हुई वर्षा से खरीफ फसलों की बुवाई और खेती की तैयारी को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से भी लोगों को काफी राहत मिली है।