सिकंदरा: सिकंदरा में महिला से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, मानपुर पुल से चार आरोपी गिरफ्तार, ₹7,450 बरामद
सिकंदरा पुलिस ने बीते 21 अगस्त को महिला के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार रात करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर मानपुर पुल के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषणों की बिक्री से प्राप्त 7,450 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान स