चारधाम यात्रा के सुरक्षित एवं सुचारु संचालन हेतु देहरादून पुलिस की प्रभावी व्यवस्थाएं
चारधाम यात्रा-2026 श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने हेतु देहरादून पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सुरक्षा के दृष्टिगत रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 04:00 बजे तक यात्रा मार्ग पर वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रखा गया है। इस अवधि में आने वाले वाहनों को आईडीपीएल पार्किंग, ऋषिकेश में पार्क कराया जा रहा है।
उत्तराखण्ड पुलिस श्रद्धालुओं से यातायात एवं सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील करती है।
#CharDhamYatra2026 #UttarakhandPolice