राठ: सिकंदरपुरा इलाके में 45 हजार रुपये की नगदी सहित लापता हुई महिला, पति ने पत्नी के मायके वालों पर लगाया आरोप
Rath, Hamirpur | Aug 17, 2026 राठ कस्बे के सिकंदरपुरा इलाके में एक महिला अपने मायके वालों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों के चलते लापता हो गई है। लापता हुई महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी घर में रखें 45 हजार रुपए भी अपने साथ ले गई है। पीड़ित व्यक्ति ने आज सोमवार को राठ तहसील परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।