समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति -712,
दिनांक- 03.06.2026,
===================
जिला कल्याण पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए संचालित डॉक्टर अंबेडकर कल्याण छात्रावास 1 एवं 2 का जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में छात्रों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने हेतु जल भंडारण हेतु बन रहे ढांचा, छात्रावास में साफ सफाई, पुस्तकालय में पुस्तकों की उपलब्धता, खाद्यान्न वितरण, छात्रावासों में मेडिकल कैंप इत्यादि का निरिक्षण किया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 3, 2026