बिजावर: जेल से रिहा होते ही केन-बेतवा प्रभावित पहुंचे बिजावर विधायक राजेश शुक्ला के घर, मिली मदद का भरोसा
केन-वेतवा लिंक परियोजना आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए प्रभावित ग्रामीण जेल से रिहा होने के बाद सीधे बिजावर विधायक राजेश शुक्ला के निवास पहुंचे। विधायक ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया और कहा कि सरकार किसी पात्र व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने मुआवजा सूची से छूटे युवाओं के नाम जल्द जोड़ने की बात कही।