कासगंज: सोरों गेट पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान ने श्रम विभाग के सहयोग से जागरूकता गोष्ठी की
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान ने श्रम विभाग के सहयोग से जागरूकता गोष्ठी एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। सहायक श्रम आयुक्त सुरेंद्र कुमार सिंह ने व्यापारियों से बाल श्रम न कराने की अपील की, जबकि श्रम प्रवर्तन अधिकारी शाहिद अली खान ने उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान के दौरान कई बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया