बेनीपट्टी: बासुकी बिहारी गांव स्थित चौकीदार के घर में आग लगने की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख
बासुकी बिहारी गांव स्थित चौकीदार के घर मे अग लगने की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गयी। आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर फायरब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। उससे पहले सामाजिक स्तर पर भी लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का कार्य किया जा रहा था। लेकिन, जब तक आग बुझी उससे पहले सब कुछ जल कर बर्बाद हो चुका था। अनाज, बर्तन, कपड़ा, फर्नीचर और अनेक कागजात जले।