बेनीपट्टी: जीरो माइल के पास बसबिट्टी से 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार
बिस्फी के औंसी पुलिस ने औंसी थाना अंतर्गत जीरो माइल के पास बसबिट्टी से 30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद रामप्रीत सहनी को 30 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। राम प्रीत सहनी के विरूद्ध केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।