बंजरिया: प्रखंड बंजरिया के चैलाहा व अजगरी पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, वहां शिकायत दर्ज कराए ग्रामीण
बंजरिया प्रखंड के अजगरी व चैलाहा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है,ग्रामीण अपनी शिकायत दर्ज कराए। बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने आम लोगो से अपील की है कि यदि किसी विभाग में आपका काम रुका हुआ हो तो आप आवेदन दे। आपके समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक पंचायत भवन में कर्मी बैठ कर आम लोगो से शिकायत का आवेदन ले रहे है।