भितरवार: घाटमपुर पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर गंभीर घायल ग्वालियर रेफर
भितरवार डबरा मुख्य सड़क मार्ग स्थित घाटमपुर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। युवक लहू लुहान हालत में सड़क किनारे तड़प रहा था, लेकिन जोरदार बारिश के बीच राहगीर रुकने से कतरा रहे थे। चार पहिया गाड़ी की मदद से घायल को भितरवार सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार उपरांत ग्वालियर रेफर किया गया।