कनवास: नयागांव से ध्वजा हाथ में लेकर बंजारा समाज के श्रद्धालु पैदल यात्रा पर निकले, मेले में पहुँचकर करेंगे कल्लाजी के दर्शन
Kanwas, Kota | Sep 1, 2025 धूलेट क्षेत्र के 12 गांवों के बंजारा समाज के लोग हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी नया गांव से सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कल्ला जी महाराज तक पैदल यात्रा पर निकले। हाथों में ध्वजा थामे समाज के सभी श्रद्धालु उत्साह और भक्ति भाव से कदमताल करते हुए मेले की ओर बढ़े। यात्रा के दौरान डीजे की भक्ति धुनों पर समाज बंधु नाचते-गाते नजर आए।