कनवास: दरा से तीनधार जाते समय डिंगसी के पास कार और ट्रक की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल
Kanwas, Kota | Aug 27, 2025 दरा से तीनधार मार्ग पर बुधवार को डिंगसी के पास एक कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अज्ञात नंबर का ट्रक दरा से तीनधार की ओर जा रहा था। उसी दिशा में कार भी आ रही थी। इसी दौरान कार अचानक ट्रक से जा टकराई।