कनवास: धुलेट में गणेशोत्सव की धूम, गणेश पांडालों में भक्तों का सैलाब उमड़ा
Kanwas, Kota | Aug 28, 2025 कनवास के धुलेट में गणेशोत्सव की धूमधाम देखने को मिल रही है। कस्बे के विभिन्न मंडलों एवं संघों द्वारा सजाए गए गणेश पांडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुवार रात करीब 9 बजे समाजसेवी ईश्वर सेन के आतिथ्य में गणेश वंदना और आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से सेन का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।