मोहड़ा: खेतिला गांव के तुषार रंजन बने सप्लाई इंस्पेक्टर
Muhra, Gaya | Jun 22, 2026 मोहड़ा प्रखंड के खेतिला गांव निवासी तुषार रंजन ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी सफलता हासिल की है। उनके पिता गजेंद्र कुमार बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनकी माता रेणु देवी एक गृहिणी हैं। वर्तमान में उनका परिवार गया शहर के राणा नगर मोहल्ले में रहता है।