संडीला: बेहंदर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत का जश्न मनाया
बेहंदर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत का जश्न मनाया। बेहंदर स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने "भाजपा जिंदाबाद" और "मोदी-योगी जिंदाबाद" जैसे नारे लगाए।