#करतर्नियाघाट:- बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत आनंद नगर बलखड़िया गांव के पास लगाए गए पिंजरे में बीती रात करीब 11 बजे बजे तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पिछले कई दिनों से तेंदुए की दहशत के चलते ग्रामीण भय के माहौल में जी रहे थे।
जानकारी के अनुसार, बीती माह 7 सितंबर को आनंद नगर बलखड़िया निवासी राजवीर पुत्र स्वर्गीय राजू की तेंदुए के हमले में मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भी काफी आक्रोश था। लोगों की मांग पर वन विभाग ने गांव के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था।
ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ क्षेत्र में कई मवेशियों का भी शिकार कर चुका था, जिससे लोगों में भय और बढ़ गया था। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की है।
तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही रेंजर आशीष गौड़ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में डिप्टी रेंजर मयंक पांडे, वन दरोगा राधेश्याम, वन रक्षक कौशल किशोर समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे। वनकर्मियों ने तेंदुए को सुरक्षित तरीके से कतर्नियाघाट रेंज कार्यालय पहुंचाया।
रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि डीएफओ के आदेश के बाद तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद अधिकारियों के निर्देशानुसार उसे उपयुक्त स्थान पर छोड़ने का निर्णय लिया जाएगा #facbookviralvideo