हुज़ूर: भोपाल: भदभदा डैम के पास मस्जिद पर कैबिनेट मंत्री सारंग का बयान- हठधर्मिता बर्दाश्त नहीं
Huzur, Bhopal | Aug 19, 2025 भोपाल के भदभदा डैम के पास स्थित मस्जिद को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बयान देते हुए कहा कि शहर के सबसे बड़े व खूबसूरत तालाब किसी भी कीमत पर अतिक्रमण से बर्बाद नहीं होना चाहिए। सारंग ने आरोप लगाया कि ‘लैंड जिहाद’ के जरिये मस्जिदें और मज़ारें बनाई जाती हैं, जो गलत है|