बैतूल नगर: कॉलेज चौक के पास बांस के पेड़ों में भीषण आग, दमकल और 112 डायल ने दिखाई तत्परता
बैतूल जिला मुख्यालय के कॉलेज चौक के पास स्थित फॉरेस्ट ऑफिस परिसर की बाउंड्री में मुख्य सड़क पर लगे बांस के पैडों में आज मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे अचानक भीषण आग भड़क उठी। विशाल बांस के पेड़ों में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और लगभग 100 से 150 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। जलते हुए पेड़ों से निकलती चिंगारियां दूर-दूर तक फैलने लगीं,