लखीसराय: लखीसराय जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती में पुलिस बल की हुई जांच
शुक्रवार पूर्वाह्न 11:47 बजे लखीसराय पुलिस के सोशल मीडिया साइट के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार एवं शुक्रवार के बीच रात्रि में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन गश्ती अभियान चलाया गया. जिसमें वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भ्रमणशील रहकर गश्ती, ऑडी तथा डायल 112 की ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की औचक जांच की. पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया गया.