सेन्हा: बारिश से सेन्हा प्रखंड के किसानों की सब्जी फसल बर्बाद, टमाटर, मिर्च, बैंगन को भारी नुकसान
लोहरदगा जिले में पिछले लगभग एक सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है और इसी क्रम में गुरुवार दोपहर लगभग 12:00 बजे अचानक मौसम ने करवट ली, जिसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। मई महीने की भीषण गर्मी के बीच इस बदलाव से जहां लोगों को राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश से सेन्हा प्रखंड के किसानों को भारी नुकसान हुआ है।