जमुई: जमुई में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, एक माह में हुए कई हादसे
Jamui, Jamui | Apr 27, 2026 जमुई रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। रेलवे फाटक और आउटर सिग्नल के बीच पोल संख्या 393/7 से 393/9 के बीच अप लाइन पर एक अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही (आरपीएफ) और (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।