कोंडागांव: कोंडागांव पुलिस को मिली आधुनिक तकनीक, सांसद-विधायक ने मोबाइल फोरेंसिक और डायल-112 के 7 नए वाहनों का किया शुभारंभ
कोंडागांव जिला पुलिस विभाग द्वारा थाना परिसर में आज बुधवार दोपहर 12 बजे से मोबाइल फोरेंसिक वाहन और डायल-112 सेवा की सात नई गाड़ियों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम सहित कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे। अतिथियों ने डायल-11