Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

खबर जनपद बहराइच से जहां घाघरा नदी में एक घड़ियाल ने युवाक को दबोचने के बाद पटक पटक कर ले ली जान ⏩बहराइच जनपद की महसी तहसील के टिकुरी गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। 14 वर्षीय अनाथ बालक सुनील कुमार नदी किनारे शौच के लिए गया था, तभी घात लगाए बैठे घड़ियाल ने उसे दबोच लिया। ⏩प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घड़ियाल सुनील को अपने जबड़े में दबाकर नदी में घंटों तक तैरता रहा। मासूम की चीखें हवा में गूंजती रहीं, लेकिन मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम सिर्फ मूकदर्शक बनी रही। ग्रामीणों ने कई बार मदद की गुहार लगाई, पर प्रशासन की लापरवाही के चलते बच्चे को बचाया नहीं जा सका। इस हृदयविदारक मंजर को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई। गांव में मातम का माहौल है। सुनील के सिर से पहले ही माता-पिता का साया उठ चुका था, अब घड़ियाल ने उसकी भी जान ले ली स्थानीय लोगों का आरोप है कि घाघरा किनारे सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी वन विभाग और प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।

MORE NEWS

महिला परामर्श केंद्र शाहजहांपुर पांच दंपतियों को बिछड़ने से बचा लिया गया आपको बतादे

*1.थाना रोजा-* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 02 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका के एक 08 माह की बेटी हैं। आवेदिका 02 माह से अपने मायके में रह रही है। आवेदिका का पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है तथा खर्चा भी नहीं देता है इसी बात को लेकर दोनो पति -पत्नी के मध्य विवाद था । दोनो  पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया । दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*2. थाना-सेहरामऊ दक्षिणी-*
जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 06 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका ने बताया कि उसका पति दिव्यांग है और जब से देवर की शादी हुई है तब से उसके सास ससुर का व्यवहार उसके प्रति अच्छा नही है जिस कारण सास-ससुर ने उसे घर से निकाल दिया है तभी से आवेदिका अपने मायके में 10 दिन से रह रही है । आवेदिका के सास ससुर व पति को परिवार परामर्श केन्द्र में बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*3. थाना पुवायां-* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 16 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका के 02 बच्चे है ।आवेदिका का पति अपनी बहनों की बात ज्यादा मानता है जिस कारण वह उसके साथ मारपीट करता है । आवेदिका अपने पति की साथ अलग नये मकान में रहना चाहती है जो द्वितीय पक्ष उसे बनाकर देगा इसी बात को लेकर दोनो पति -पत्नी के मध्य विवाद था दोनो  पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया। द्वितीय पक्ष आवेदिका की मर्जी का मकान बनवाकर देने को सहमत है । दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार है I दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है, दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*4.थाना सिधौली-* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 06 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका के 2 बच्चे हैं आवेदिका अपने मायके में 3 माह से रह रही है। आवेदिका ने बताया कि उसका पति उसके  साथ मारपीट करता है तथा खाने खर्चे हेतु पैसा नही देता है इस बात को लेकर ही दोनो पति -पत्नी के मध्य विवाद था दोनो  पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार है I दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है, दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*5.थाना मिर्जापुर* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 03 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका के एक 10 माह की बेटी हैं। आवेदिका 02 माह से अपने मायके में रह रही है। आवेदिका का पति अपनी माँ के कहने पर उसके साथ मारपीट करता है। आवेदिका अपने पति के साथ अलग मकान में रहना चाहती है इसी बात को लेकर दोनो पति -पत्नी के मध्य विवाद था । दोनो  पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया ।द्वितीय पक्ष अपनी पत्नी को अपनी माँ व बहन से अलग रखने को सहमत है। दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र म0उ0नि0 श्रीमती मधु यादव महिला परामर्श दात्री श्रीमती हिमांशु श्रीवास्तव महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा,म0आ0 मोनिका कुमारी,म0आ0 नेहा चौहान म0आ0 शीतल चौहान म0आ0 निशा मिश्रा म0आ0 रश्मि चौधरी, आरक्षी रिंकू कुमार आदि मौजूद रहे।*

महिला परामर्श केंद्र शाहजहांपुर पांच दंपतियों को बिछड़ने से बचा लिया गया आपको बतादे *1.थाना रोजा-* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 02 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका के एक 08 माह की बेटी हैं। आवेदिका 02 माह से अपने मायके में रह रही है। आवेदिका का पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है तथा खर्चा भी नहीं देता है इसी बात को लेकर दोनो पति -पत्नी के मध्य विवाद था । दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया । दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया। *2. थाना-सेहरामऊ दक्षिणी-* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 06 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका ने बताया कि उसका पति दिव्यांग है और जब से देवर की शादी हुई है तब से उसके सास ससुर का व्यवहार उसके प्रति अच्छा नही है जिस कारण सास-ससुर ने उसे घर से निकाल दिया है तभी से आवेदिका अपने मायके में 10 दिन से रह रही है । आवेदिका के सास ससुर व पति को परिवार परामर्श केन्द्र में बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया। *3. थाना पुवायां-* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 16 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका के 02 बच्चे है ।आवेदिका का पति अपनी बहनों की बात ज्यादा मानता है जिस कारण वह उसके साथ मारपीट करता है । आवेदिका अपने पति की साथ अलग नये मकान में रहना चाहती है जो द्वितीय पक्ष उसे बनाकर देगा इसी बात को लेकर दोनो पति -पत्नी के मध्य विवाद था दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया। द्वितीय पक्ष आवेदिका की मर्जी का मकान बनवाकर देने को सहमत है । दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार है I दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है, दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया। *4.थाना सिधौली-* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 06 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका के 2 बच्चे हैं आवेदिका अपने मायके में 3 माह से रह रही है। आवेदिका ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है तथा खाने खर्चे हेतु पैसा नही देता है इस बात को लेकर ही दोनो पति -पत्नी के मध्य विवाद था दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार है I दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है, दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया। *5.थाना मिर्जापुर* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 03 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका के एक 10 माह की बेटी हैं। आवेदिका 02 माह से अपने मायके में रह रही है। आवेदिका का पति अपनी माँ के कहने पर उसके साथ मारपीट करता है। आवेदिका अपने पति के साथ अलग मकान में रहना चाहती है इसी बात को लेकर दोनो पति -पत्नी के मध्य विवाद था । दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया ।द्वितीय पक्ष अपनी पत्नी को अपनी माँ व बहन से अलग रखने को सहमत है। दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया। *इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र म0उ0नि0 श्रीमती मधु यादव महिला परामर्श दात्री श्रीमती हिमांशु श्रीवास्तव महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा,म0आ0 मोनिका कुमारी,म0आ0 नेहा चौहान म0आ0 शीतल चौहान म0आ0 निशा मिश्रा म0आ0 रश्मि चौधरी, आरक्षी रिंकू कुमार आदि मौजूद रहे।*

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 17, 2026

Shahjahanpur : मेडिकल कॉलेज डायलिसिस विभाग में हंगामा: भाजपा नेता ने नर्स को मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिया

Shahjahanpur : मेडिकल कॉलेज डायलिसिस विभाग में हंगामा: भाजपा नेता ने नर्स को मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिया

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 17, 2026

पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण कर किया गया सूक्ष्म निरीक्षण

शाहजहांपुर - पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का गहन एवं सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की अनुशासनात्मक व्यवस्था, पुलिस बल की कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तार से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों एवं आरटीसी महिला प्रशिक्षुओं के टर्नआउट, वर्दी की स्वच्छता एवं एकरूपता, अनुशासन, कदमताल, ड्रिल की गुणवत्ता, शारीरिक दक्षता, शस्त्र संचालन, परेड संचालन व्यवस्था तथा अन्य प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा सभी कार्मिकों को अनुशासन, समयपालन एवं उच्च स्तर की कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता का आधार नियमित प्रशिक्षण एवं अनुशासन है।
परेड के उपरांत महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि पुलिस की वास्तविक पहचान उसके अनुशासन, तत्परता, शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता एवं व्यवहारिक दक्षता से होती है। नियमित परेड एवं प्रशिक्षण न केवल पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाते हैं, बल्कि विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को जनसेवा की भावना, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं उच्च कार्यसंस्कृति के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन के साथ रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवहन शाखा, साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेखों के रख रखाव, डायल-112 वाहनों, आरटीसी प्रशिक्षण व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों एवं उपकरणों तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखा प्रभारियों को संसाधनों के समुचित रख रखाव, अभिलेखों के नियमित अद्यतन, वाहनों के बेहतर अनुरक्षण तथा पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने के संबंध में भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ करते हुए जनता का विश्वास और अधिक मजबूत बनाए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि जनपद पुलिस को अधिक अनुशासित, दक्ष, उत्तरदायी एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन में नियमित रूप से साप्ताहिक परेड, प्रशिक्षण एवं निरीक्षण की कार्यवाही निरंतर संचालित की जाती रहेगी, जिससे पुलिस बल की कार्यक्षमता, दक्षता एवं जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण कर किया गया सूक्ष्म निरीक्षण शाहजहांपुर - पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ग्रहण कर परेड का गहन एवं सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की अनुशासनात्मक व्यवस्था, पुलिस बल की कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तार से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों एवं आरटीसी महिला प्रशिक्षुओं के टर्नआउट, वर्दी की स्वच्छता एवं एकरूपता, अनुशासन, कदमताल, ड्रिल की गुणवत्ता, शारीरिक दक्षता, शस्त्र संचालन, परेड संचालन व्यवस्था तथा अन्य प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा सभी कार्मिकों को अनुशासन, समयपालन एवं उच्च स्तर की कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता का आधार नियमित प्रशिक्षण एवं अनुशासन है। परेड के उपरांत महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि पुलिस की वास्तविक पहचान उसके अनुशासन, तत्परता, शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता एवं व्यवहारिक दक्षता से होती है। नियमित परेड एवं प्रशिक्षण न केवल पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाते हैं, बल्कि विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में त्वरित, प्रभावी एवं परिणामोन्मुख कार्यवाही करने की क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को जनसेवा की भावना, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं उच्च कार्यसंस्कृति के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन के साथ रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवहन शाखा, साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेखों के रख रखाव, डायल-112 वाहनों, आरटीसी प्रशिक्षण व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों एवं उपकरणों तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखा प्रभारियों को संसाधनों के समुचित रख रखाव, अभिलेखों के नियमित अद्यतन, वाहनों के बेहतर अनुरक्षण तथा पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने के संबंध में भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ करते हुए जनता का विश्वास और अधिक मजबूत बनाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि जनपद पुलिस को अधिक अनुशासित, दक्ष, उत्तरदायी एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन में नियमित रूप से साप्ताहिक परेड, प्रशिक्षण एवं निरीक्षण की कार्यवाही निरंतर संचालित की जाती रहेगी, जिससे पुलिस बल की कार्यक्षमता, दक्षता एवं जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Shahjahanpur, Shahjahanpur | Jul 17, 2026

खबर जनपद बहराइच से जहां घाघरा नदी में एक घड़ियाल ने युवाक को दबोचने के बाद पटक पटक कर ले ली जान ⏩बहराइच जनपद की महसी तहसील के टिकुरी गांव में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। 14 वर्षीय अनाथ बालक सुनील कुमार नदी किनारे शौच के लिए गया था, तभी घात लगाए बैठे घड़ियाल ने उसे दबोच लिया। ⏩प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घड़ियाल सुनील को अपने जबड़े में दबाकर नदी में घंटों तक तैरता रहा। मासूम की चीखें हवा में गूंजती रहीं, लेकिन मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम सिर्फ मूकदर्शक बनी रही। ग्रामीणों ने कई बार मदद की गुहार लगाई, पर प्रशासन की लापरवाही के चलते बच्चे को बचाया नहीं जा सका। इस हृदयविदारक मंजर को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई। गांव में मातम का माहौल है। सुनील के सिर से पहले ही माता-पिता का साया उठ चुका था, अब घड़ियाल ने उसकी भी जान ले ली स्थानीय लोगों का आरोप है कि घाघरा किनारे सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी वन विभाग और प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया। - Shahjahanpur News