महिला परामर्श केंद्र शाहजहांपुर पांच दंपतियों को बिछड़ने से बचा लिया गया आपको बतादे
*1.थाना रोजा-* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 02 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका के एक 08 माह की बेटी हैं। आवेदिका 02 माह से अपने मायके में रह रही है। आवेदिका का पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है तथा खर्चा भी नहीं देता है इसी बात को लेकर दोनो पति -पत्नी के मध्य विवाद था । दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया । दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*2. थाना-सेहरामऊ दक्षिणी-*
जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 06 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका ने बताया कि उसका पति दिव्यांग है और जब से देवर की शादी हुई है तब से उसके सास ससुर का व्यवहार उसके प्रति अच्छा नही है जिस कारण सास-ससुर ने उसे घर से निकाल दिया है तभी से आवेदिका अपने मायके में 10 दिन से रह रही है । आवेदिका के सास ससुर व पति को परिवार परामर्श केन्द्र में बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*3. थाना पुवायां-* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 16 वर्ष पूर्व हुई थी। आवेदिका के 02 बच्चे है ।आवेदिका का पति अपनी बहनों की बात ज्यादा मानता है जिस कारण वह उसके साथ मारपीट करता है । आवेदिका अपने पति की साथ अलग नये मकान में रहना चाहती है जो द्वितीय पक्ष उसे बनाकर देगा इसी बात को लेकर दोनो पति -पत्नी के मध्य विवाद था दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया। द्वितीय पक्ष आवेदिका की मर्जी का मकान बनवाकर देने को सहमत है । दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार है I दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है, दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*4.थाना सिधौली-* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 06 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका के 2 बच्चे हैं आवेदिका अपने मायके में 3 माह से रह रही है। आवेदिका ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है तथा खाने खर्चे हेतु पैसा नही देता है इस बात को लेकर ही दोनो पति -पत्नी के मध्य विवाद था दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार है I दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है, दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*5.थाना मिर्जापुर* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 03 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका के एक 10 माह की बेटी हैं। आवेदिका 02 माह से अपने मायके में रह रही है। आवेदिका का पति अपनी माँ के कहने पर उसके साथ मारपीट करता है। आवेदिका अपने पति के साथ अलग मकान में रहना चाहती है इसी बात को लेकर दोनो पति -पत्नी के मध्य विवाद था । दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया ।द्वितीय पक्ष अपनी पत्नी को अपनी माँ व बहन से अलग रखने को सहमत है। दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
*इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र म0उ0नि0 श्रीमती मधु यादव महिला परामर्श दात्री श्रीमती हिमांशु श्रीवास्तव महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा,म0आ0 मोनिका कुमारी,म0आ0 नेहा चौहान म0आ0 शीतल चौहान म0आ0 निशा मिश्रा म0आ0 रश्मि चौधरी, आरक्षी रिंकू कुमार आदि मौजूद रहे।*