शिवहर: देश की सबसे बड़ी रूरल क्रिकेट लीग बीआरएल का शिवहर में हुआ शुभारंभ
बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी शिवहर शहर स्थित एक होटल में सोमवार शाम 04 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शिवहर में रूरल क्रिकेट लीग का आगाज हो गया है. खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया आज से शुरू हो गई है. इसमे 13 वर्ष से 23 वर्ष तक खिलाड़ी भाग ले सकते है. यह अवसर उन खिलाड़ियों के लिए है जो अभी जिला या राज्य स्तर के क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग नही लिया है।