शिवहर: ज़िले के सभी विद्यालयों में आज से 27 जून तक मनाया जाएगा स्वागत सप्ताह: डीएम
DM विवेक रंजन मैत्रेय सोमवार शाम 04 बजे बताया कि शिक्षा विभाग पटना द्वारा आज से लेकर 27 जून तक जिले के सभी विद्यालय में कक्षा 01 से 8 तक स्वागत सप्ताह मनाया जाएगा. उक्त कार्यक्रम के अनुसार 23 जून प्रथम दिन गर्मी छुट्टी एक्सप्रेस, 24 जून गृहकार्य एक्सप्रेस, 25 जून गणित एक्सप्रेस, 26 जून रीडिंग एक्सप्रेस और अंतिम दिन 27 जून स्वागत सप्ताह एक्सप्रेस मनाया जाएगा।