मधेपुरा: मधेपुरा में स्वगणना को लेकर नगर परिषद का जागरूकता अभियान, 1 मई से घर बैठे करें प्रक्रिया
जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत इन दिनों स्वगणना की प्रक्रिया जारी है। जो 1 मई तक चलेगी। मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र में भी लोग बढ़-चढ़कर इस प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं और घर बैठे अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर रहे हैं। इसी क्रम में नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने लोगों को जागरूक किया।