Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
chittorgarhhello
श्री सांवरिया सेठ जी के आज दिनांक 3 सितंबर के पावन मंगला आरती दर्शन 🙏 साथ ही सेठ जी की ओर से आप सभी भक्तों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की एडवांस में हार्दिक शुभकामनाएं ❤️ जय श्री सांवरिया सेठ
Chittaurgarh, Chittorgarh
| Sep 3, 2026
MORE NEWS
काउंटर नारकोटिक्स ऑपरेशन के तहत राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं गुजरात पुलिस का तीन दिवसीय संयुक्त पुलिस अभ्यास। 29 पुलिस टीमों ने करीब 300 स्थानों पर की कार्रवाई, 40 अपराधी गिरफ्तार एवं 31 फरार अपराधियों के संबंध में मिली महत्वपूर्ण आसूचना।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Sep 2, 2026
डीएसटी चित्तौड़गढ़ की कार्यवाही जोधपुर जिले के बालेसर थाने का वांछित 10,000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बालेसर जिला जोधपुर के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी नारायण लाल तेली को फतहनगर उदयपुर से डिटेन किया गया।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Sep 2, 2026
चित्तौड़गढ़ में भाजपा कोंग्रेस में किसका पलड़ा भारी, नगर परिषद में किसका बनेगा बोर्ड, कमेंट्स करके जरूर बताएं...!!
Chittaurgarh, Chittorgarh | Sep 2, 2026
सुभाष चौक सिर्फ टेंपो के लिए, फिर क्यों लग रहे सब्जियों के ठेले? ढाई साल से नियम लागू करवाने की मांग, ऑटो चालक यूनियन जिलाध्यक्ष राकेश पटवा ने फिर उठाई आवाज
Chittaurgarh, Chittorgarh | Sep 2, 2026
जीवन में कितना भी बड़ा दुख या अप्रिय घटना क्यों न घट जाए, अपनों का साथ छूट जाए तो भी खुद को बेसहारा मत होने दीजिए—मुश्किल समय में आर्थिक सुरक्षा का मजबूत सहारा बन सकता है LIC।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Sep 2, 2026
काउंटर नारकोटिक्स ऑपरेशन के तहत राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं गुजरात पुलिस का तीन दिवसीय संयुक्त पुलिस अभ्यास। 29 पुलिस टीमों ने करीब 300 स्थानों पर की कार्रवाई, 40 अपराधी गिरफ्तार एवं 31 फरार अपराधियों के संबंध में मिली महत्वपूर्ण आसूचना। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस की रिकमेंडेशंस की पालना एवं पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में राजस्थान पुलिस की उदयपुर रेंज द्वारा सीमावर्ती राज्यों मध्यप्रदेश एवं गुजरात पुलिस के साथ तीन दिवसीय संयुक्त ऑपरेशन एक्सरसाइज आयोजित की गई। इस संयुक्त एक्सरसाइज में राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं उदयपुर तथा मध्यप्रदेश के नीमच, मंदसौर एवं रतलाम और गुजरात के साबरकांठा एवं अरावली जिलों की पुलिस ने भाग लिया। पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि संयुक्त ऑपरेशन के तहत 31 अगस्त को संबंधित जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने आपसी सूचनाओं का आदान-प्रदान कर संयुक्त कार्रवाई की योजना तैयार की। टेबल-टॉप एक्सरसाइज के माध्यम से टीमों का गठन किया गया तथा चिन्हित अपराधियों एवं उनके संभावित ठिकानों के संबंध में आसूचनाओं का आदान-प्रदान किया गया। 1 सितंबर को गठित संयुक्त टीमों द्वारा चिन्हित अपराधियों एवं लक्ष्यों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। टीमों ने एक-दूसरे के सहयोग से सर्च एवं सीजर की कार्रवाई की तथा कुछ स्थानों पर संयुक्त नाके भी लगाए। इस कार्रवाई में 29 टीमों द्वारा करीब 300 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान मादक पदार्थ तस्करी एवं विभिन्न अन्य अपराधों में संलिप्त 40 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 31 फरार अपराधियों के संबंध में महत्वपूर्ण आसूचना प्राप्त हुई तथा उन्हें सफलतापूर्वक लोकेट किया गया, जिनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को जिंक गेस्ट हाउस चित्तौड़गढ़ में मध्यप्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संयुक्त डीब्रीफिंग सेशन आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव द्वारा की गई। बैठक में डीआईजी रतलाम, पुलिस अधीक्षक नीमच, पुलिस अधीक्षक मंदसौर, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़, पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़, पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा, पुलिस अधीक्षक एनसीबी, पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ तथा असिस्टेंट डायरेक्टर आईबी सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में संयुक्त ऑपरेशन के दौरान प्राप्त अनुभवों एवं लर्निंग पॉइंट्स को साझा किया गया। साथ ही आगामी दिनों में संयुक्त एक्सरसाइज को और अधिक फोकस्ड एवं प्रभावी बनाने के लिए चिन्हित जोन, संभावित क्षेत्रों तथा अपराधियों की विभिन्न मोडस ऑपरेंडी पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए अपनाई जा रही बेस्ट प्रैक्टिसेज एवं रणनीतियों का भी आदान-प्रदान किया गया। संयुक्त एक्सरसाइज का उद्देश्य अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला सीमाओं का अपराधियों द्वारा उठाए जाने वाले लाभ को समाप्त करना, फरार एवं सक्रिय अपराधियों को प्रभावी रूप से गिरफ्तार करना तथा उनके आपराधिक नेटवर्क को चिन्हित कर उसे जड़ से उखाड़ना है। आगामी दिनों में भी राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं गुजरात पुलिस के बीच इसी प्रकार की संयुक्त एक्सरसाइज एवं समन्वित कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Sep 2, 2026
Chittorgarh, Rajasthan | Sep 2, 2026
Chittorgarh, Rajasthan | Sep 2, 2026