गुना नगर: स्पेशल डीजी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण, बंदियों ने बताई समस्याएं, बायोमेट्रिक सुरक्षा के दिए निर्देश
गुना जिला जेल का 27 अप्रैल को स्पेशल महानिदेशक जेल जी अखेतो सेमा ने औचक निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था बंदियों को मिलने वाली सुविधा अस्पताल पाठशाला रसोई बैग का निरीक्षण कर गतिविधियों की जानकारी ली। डीजी ने बंदियों की समस्याएं सुनी, जेल व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। बंदियों की बनाई कलाकृतियों की सराहना की। बायोमेट्रिक सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए।