दलोट: नवनिर्वाचित सरपंच दिनेश गमेती ने शपथ ली, पंचायत विकास की दी प्राथमिकता
सेवना ग्राम पंचायत के नए सरपंच दिनेश गमेती ने शपथ ग्रहण कर पदभार संभाला। उन्होंने जाति, वर्ग, समाज और राजनीति से ऊपर उठकर समान विकास और ग्रामीणों की भागीदारी पर जोर दिया। इस मौके पर भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मांगीलाल निनामा भी मौजूद थे।