सुहागपुरा: सुहागपुरा में जलसंकट, ग्रामीणों ने कलेक्टर को पानी छोड़ने का ज्ञापन सौंपा
सुहागपुरा इलाके में जलस्तर गिरने से पेयजल व पशुओं के पीने के पानी की किल्लत के कारण ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को भंवर सेमला बांध से पानी छोड़ने की मांग की है। स्थानीय हैंडपंप सूख चुके हैं और एराव नदी का पानी भी कम होता जा रहा है।