कैरो: कैरो प्रखंड में आंधी-बारिश से तबाही, आम, लीची, जामुन की फसलें बर्बाद, किसानों को भारी नुकसान, कई घरों की छतें उड़ीं
कैरो प्रखंड में गुरुवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम ने पूरे क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया और सबसे अधिक असर बागवानी पर निर्भर किसानों पर पड़ा। तेज हवाओं और बारिश के कारण आम, लीची और जामुन के पेड़ों में लगे आधे से अधिक फल टूटकर जमीन पर गिर गए, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।