मुज़फ्फरनगर: नवीन मंडी गेट नंबर 3 पर MI2C कंपनी के अधिकारियों ने डंपर चालक को जमकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई मंडी थाना क्षेत्र के नवीन मंडी गेट नंबर 3 का एक वीडियो लगातार शनिवार की शाम 4:00 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कूड़ा उठाने वाली MI2C कंपनी के अधिकारियों के द्वारा डंपर चालक के साथ जमकर मारपीट की जा रही है। जैसे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।