मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना क्षेत्र के बुड्ढा खेड़ा में एक युवक ने छत पर चढ़कर जमकर किया पथराव, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के युवक ने छत पर चढ़कर जमकर पथराव किया।जिसका वीडियो लगातार शनिवार की सुबह 9:00 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।जैसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई है पुलिस ने बताएं कि यह वीडियो दो दिन पुराना है लेकिन पुलिस इस युवक की तलाश में जुट गई है।