मुज़फ्फरनगर: खालापार थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में विभिन्न क्षेत्रों से 4 वारंटियों को किया गिरफ्तार
थाना खालापार पुलिस ने शनिवार की सुबह 10:00 बजे 4 आरोपियों को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताएं कि उनके द्वारा अलग-अलग मामलों में अलग-अलग क्षेत्र से 4 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।जिसमें अवैध हथियार के मामले में सलमान पुत्र जरीफ, बाल व किशोर श्रम अधिनियम मामले में नौशाद पुत्र आबाद,हुड़दंग करने वाले आशु पुत्र इनाम,झगड़ा करने वाले सादिक को गिरफ्तार किया।