मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लरपुर कच्छोली के जंगलों में मिले गोवंश के अवशेष, हिंदू नेताओं में बढ़ा रोष
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लरपुर कच्छोली में शनिवार की सुबह 11:30 बजे के करीब जंगलों में गोवंशों के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया इसके बाद जैसे ही पूरे मामले की जानकारी हिंदू नेताओं को लगी तो वह तुरंत ही मौके पर पहुंच गए और उनके द्वारा पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी।