बाड़मेर ग्रामीण: चौहटन विधायक ने मुख्यमंत्री से की बैठक, क्षेत्र के विकास पर चर्चा
बाड़मेर के चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास की आवश्यकताओं पर बात की। विधायक पिछले दो दिनों से जयपुर में विभिन्न नेताओं से चर्चा कर रहे हैं। यह बैठक चौहटन के विकास कार्यों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।